जमुआ विधानसभा सीट फतह करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत: अली
रिपोटर सुनील वर्मा

गिरिडीह- गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी के नेतृत्व में डाक बंगला स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार के लिए एक बैठक रखी गई| जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मो हसनैन अली की मौजूदगी में जमुआ युवा अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया गया| उन्होंने ने कहा कि जमुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी फतह करेगी| इसमें युवाओं की भगीदारी के लिए कांग्रेस युवा संगठन को आगे आने की जरूरत है| कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र में युवा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रदेश कांग्रेस नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलम गिर आलम प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर रामेश्वर उरांव के साथ साथ तमाम मंत्री की नीति एवं सिद्धान्त पर पूर्ण विश्वास कर युवा कांग्रेस की और बढ़ रहा है| देश में युवाओं के साथ भाजपा की सरकार तानाशाही का रूप अपनाकर अग्नीपथ स्कीम लाकर युवाओं को छलने का काम किया है जिसका पूरे देश में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही है|
और इस चार साल वाली स्कीम से छात्रों के भविष्य को होने वाले नुकसान को भाजपा नजरअंदाज कर रही हैं| ऐसी स्थिति में हम सभी कांग्रेसी छात्रों के साथ है| बैठक में जिला युवा कांग्रेस कमिटी के विस्तार किया जिसमें प्रदीप कुमार राय, अनवर अंसारी , अरशद आलम को विधानसभा उपाध्यक्ष की जबकि रणविजय हाजरा को जमुआ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया| मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा जी , जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महशर ईमाम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव निजामुद्दीन अंसारी ,जमुआ प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम , गोपाल कुमार राय प्रदीप कुमार , गोपाल राय मनीष वर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे|