पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस ने मरीजों के बीच किया फल का वितरण

 

पाकुड़: यूथ कांग्रेस की ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाया गया।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट के नेतृत्व में सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे गए।फल वितरण से पहले जिला अध्यक्ष ने मरीजों का हालचाल जाना।इस दौरान जिला अध्यक्ष तस्लीम आरीफ ने स्व. राजीव गांधी को नमन कर याद करते हुए कहा कि स्व. गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी।

उन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए थे। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया।इस दौरान यूथ कांग्रेस पाकुड़ के जिला महासचिव मो•नसीम आलम, पाकुड़ विधान सभा उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख, अनिकुल आलम, मो० कामरूजजमान शेख,उमर फारुख, नुमान अली, तारिक अजीज, सन्नी कुमार, अजमल हुसैन, तस्लीमुद्दीन,असगर अली सहीत अन्य युवा मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!