JHARKHAND

स्कूटी से लौट रही महिला आयी हाइवा के सामने, मौके पर ही मौत

पलामू जिले फिर से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आयी है। मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ के जमुने शिव मंदिर के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गयी। नीलांबर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के जुरु ग्राम निवासी कमेश प्रसाद गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी बसंती देवी स्कूटी से अपने बच्चे को जुमना स्थित स्कूल से छोड़ कर वापस आ रही थी। बच्चे को स्कूल से छोड़कर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने महिला को रौद दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। हाइवा को पकड़ लिया। इसके बाद रोड जाम कर दिया। भारी भीड़ जमा हो गई। तीन घंटे तक जाम रहा। डालटनगंज सदर बीडीओ और थानेदार पहुंचे। सरकारी प्रावधानाओं के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। लोग काफी आक्रोशित थे। उनका कहना था कि हाइवा चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए चला रहे हैं। इस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैंं।

भारी वाहन के धक्के से बालक जख्मी
संवाद सूत्र,हरिहरगंज : पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जपला-पथरा मुख्य सड़क पर अंधारीबाग गांव के समीप बुधवार की रात्रि अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आकर एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान अंधारीबाग गांव निवासी संतोष गुप्ता के 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर परिचालन रोक दिया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!