RANCHI
Trending

रांची में क्यों चली सब्जी बेचने वाली पर गोली, पढ़िए पूरी खबर

रांची | रांची में बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर से चुनौती दी है। आपको जान कर हैरानी होगी की रांची के रियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंधी बाजार में एक सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिला को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम RIMS में भेजा गया है। महिला का नाम दुलारी देवी व उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है। महिला रोज़ चिरौंधी में सब्जी बेचती थी। पुलिस का कहना है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला को बिना किसी बात चित के गोली मार दि। दुलारी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये किसी जमीन विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है ।पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि दुलारी देवी के नाम पर बोड़या और अन्य इलाकों में कितनी जमीनें हैं।

चाची से दुलारी देवी का चल रहा था विवाद

बरियातू थानेदार ज्ञानरंजन ने मीडिया से कहा कि दुलारी देवी का विवाद अपनी चाची के साथ काफी दिनों से चल रहा है । विवाद पुस्तैनी कुछ जमीन को लेकर है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। सबकी भूमिका की पड़ताल हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस कांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!