LIFESTYLE

वॉकिंग से रहेगा शरीर और दिमाग दोनों दुरुस्त, कभी ना करे ये गलतियां

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करना अति आवश्यक होता है। व्यायाम करने से शारीरिक छमता के साथ साथ मानसिक विकाश भी होता है, और अंगों में रक्त का संचार ठीक रहने के साथ मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। हालांकि समय के अभाव में ज्यादातर लोगों के लिए रोजाना व्यायाम कर पाना कठिन साबित होता है, ऐसे में लोग नियमित रूप से वॉक करने की आदत बना सकते है। वो उनके सवस्त के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौजूदा समय की बीमारियों पर नजर डाली जाए तो ज्यादातर समस्याओं के लिए सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी कि गतिहीन जीवनशैली को मुख्य कारक के तौर पर देखा जाता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल की समस्याओं को दूर करने में रोजाना कुछ देर चलने की आदत आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है। अध्ययनों में यहां तक भी कहा गया है कि रोजाना वॉक करने की आदत शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने का भी अच्छा तरीका हो सकता है।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार

रोजाना वॉक करने की आदत आपके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक है। दिन में कम से कम 30 मिनट चलना कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को लगभग 19 प्रतिशत तक कम कर सकता है। आप प्रतिदिन चलने की अवधि या दूरी बढ़ाते हैं तो यह जोखिम और भी कम हो सकता है।शारीरिक स्वास्थ्य के साथ वॉक करने की आदत मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मददगार है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह चिंता, अवसाद और नकारात्मक सोच को कम करने में मदद कर सकती है।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!