JHARKHANDRANCHI

जुमे के नमाज के बाद हुई हिंसा, रांची मे इंटरनेट सेवा बंद

रांची- रांची में ​​​​​​जुमे की नमाज के बाद हड़कंप मच गया। रांची मे हुई हिंसा के बाद अब झारखंड के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिया गए हैं। रांची में हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का ध्यान रखा गया है। मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू हो चुका है।

अब तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा पुलिस की ओर से नहीं हुई है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने अराजक तत्वों की तलाश के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। इंटरनेट सेवा को अभी बंद ही रखा गया है।

पुलिस की पहली प्राथमिकता विधि-व्यवस्था कायम रखने पर है। प्रभावित इलाकों के साथ-साथ कई संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। रांची जिले के प्रशासनिक सूत्रों की माने तो राजधानी को अशांत करने की साजिश रामनवमी के समय से ही रची जा रही थी। नूपुर शर्मा को लेकर पैदा हुए ताजा विवाद से अराजक तत्वों को मौका मिल गया।

प्रशासन के आला अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल वह इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे सकते। मामले की जांच की जा रही है।

रांची के DIG अनीश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। घटना कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा जोर विधि-व्यवस्था कायम रखने पर है। हम जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं।घटना के पीछे साजिश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

शुक्रवार को रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। पुलिस को हालात संभालने के लिए फायरिंग करने पड़ी। अराजक तत्वों की तरफ से पत्थर फेंके गए। तोड़फोड़ की गई। आगजनी की गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!