GARHWAJHARKHAND

गढ़वा मे पोलिंग पार्टी पर ग्रामीणों ने किया हमला, पुलिस के साथ की मारपीट

गढ़वा जिले के मेराल में ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी से मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है।गाव वालो ने एक पुलिस जवान की पिटाई भी की एवं उसका हथियार भी छिन लिया। एक घंटे तक पुलिस जवान को बंधक बनाकर रखा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जवान को भीड़ से बचाया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर के पूछताछ कर रही है। मामले में दोषी दूसरे लोगों की तलाश हो रही है।

जानकारी के अनुसार, मेराल प्रखंड के कमरमा गांव के सेक्टर 10 से चुनाव कराकर एक पोलिंग पार्टी के अधिकारी शुक्रवार को निजी गाड़ी से मतपेटी लेकर गढ़वा लौट रहे थे। ग्रामीणों को चुनाव के बाद मतपेटी की हेराफेरी किए जाने की आशंका थी। इसी को लेकर यह घटना हुई। ग्रामीण संदेह के आधार पर पोलिंग पार्टी का विरोध करने लगे।देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गए। मतपेटी की सुरक्षा का हर संभव प्रयास कर रहे पुलिस के जवान बेंकटेश शर्मा को घेर लिया। इस दौरान लोगों ने उनका हथियार भी लूट लिया। जवान की जमकर पिटाई की गई। ग्रामीणों ने उन्हें करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान जवान प्यास से परेशान रहा। लेकिन ग्रामीण उसे पानी पीने से भी रोकते रहे।

इसकी जानकारी मिलते ही मेराल थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जवान को ग्रामीणों से मुक्त कराया और जवान का हथियार बरामद किया। उन्होंने मारपीट करने के आरोपी 6 युवकों को हिरासत में भी लिया है। इस घटना को एसपी अंजनी कुमार झा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!