ग्राम वन प्रबंधन समिति सलगा ने वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया
केरेडारी से पवन कुमार दास

ग्राम वन प्रबंधन समिति सलगा ने 19 अप्रैल को बड़की टांड़ जंगल में वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव वन क्षेत्र पदाधिकारी छोटेलाल साहा जिप सदस्य अनिता सिंह सलगा पंचायत मुखिया पार्वती देवी उपस्थित थे! कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पार्वती देवी और संचालन बिनोद कुमार राम और जयराम साव ने संयुक्त रूप से किया! कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काट कर किया गया! तत्पसचात लगभग तीन सौ बृक्षो का रक्षा सुत्र बांधा गया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेजर छोटे लाल साह ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना जरूरी है! क्योंकी एक पेड़ सौ पुत्र समान होता है!साथ ही वन भूमी पर एक बड़ा तालाब निर्माण करवाने की बात कही!
जिप सदस्य अनिता सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी जन जीवन सही चलेगा इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधा लगाना चाहिए! मुखिया पार्वती देवी ने कहा कि सलगा में लगे नर्सरी से प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना जरूरी है! जिवलाल प्रजापति ने कहा पेड़ पौधों की कटाई करना सक्त मना है! पेड़ पौधे कटने के मतलब अपने जीवन को नष्ट करना। कार्यक्रम में पर्यावरण विद डॉक्टर खेमलाल महतो जिवलाल प्रजापति कौलेश्वर यादव किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया! कार्यक्रम के अवसर पर छोटे स्कूली बच्चों के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ एवं बढ़ावा देने के लिए नाटक प्रस्तुत किया! नाटक में भाग लेने वाले बच्चों को समिति के द्वारा कॉपी पेन देकर सम्मानित किया गया! मौके पर मौजूद सभी अतिथियों को ग्राम वन प्रबंधन समिति सलगा के सदस्यों के द्वारा बैच और बुके देकर सम्मानित किया गया! मौक़े पर वन रक्षी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे!