JHARKHAND

लड़का के द्वारा युवती को पीटते वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री ने पाकुड़ डीएम व एसपी को जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश

रिपोर्ट- मो० काजीरुल शेख

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।जिसमें एक युवक एक लड़की को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। लड़की स्कूली ड्रेस में है। रजनी मुर्मू नामक टि्वटर हैंडल के द्वारा ट्वीट की गई वीडियो में यह दर्शाया गया है कि “एक लड़का एक आदिवासी लड़की को बुरी तरह से मार रहा है और दूसरे लड़के इसकी विडियो बना रहे हैं.लड़की St Stanislaus H S hathimara पाकुड़ में पढ़ती है और लड़का रोलामारा गाँव,महेशपुर ब्लॉक, पाकुड़ जिले का है.आदिवासी महिलाओं pr लगातार हिसंक विडियो होते हैं”

रजनी मुर्मू ने सोशल साइट के अपने टि्वटर हैंडल से झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह पाकुड़ विधानसभा के विधायक आलमगीर आलम को टैग किया है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल से रिप्लाई करते हुए पाकुड़ डीसी व एसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।इस क्रम में अनेक लोगों ने प्रतिक्रिया देकर पाकुड़ डीसी व एसपी को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!