HAZARIBAGHJHARKHAND

मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मारी

हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंबा पंचायत के मुखिया उम्मीदवार सुशील कुमार महतो को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी! जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। INN 24 Nesw के संवाददाता ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे की है| मुखिया प्रत्याशी को गोली जांघ और हाथ में लगी है घायल प्रत्याशी को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग एच एम सी एच रेफर कर दिया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला लेवी वसूलने से जुड़ा हुआ है|

मुखिया प्रत्याशी ठेकेदारी के काम से भी जुड़े हुए हैं !विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत में घटघोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना में वे कांट्रेक्टर हैं। इसी सिलसिले में प्रतिबंधित संगठन एनएचपीएम ने उन्हें लेवी के लिए धमकी दी थी ! एग्रीमेंट का 10% देने को कहा था लेवी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी! इसे लेकर उन्होंने बिष्णुगढ़ थाना में बीते 10 मई को सनहा दर्ज कराया था !

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!