
पाकुड़। मोबाईल का बैटरी चार्ज किए जाने के दौरान बैटरी के ब्लास्ट होने के चलते एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव की है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के डूमरिया के गड्डा टोला निवासी लाजर मरांडी ने अपने घर पर मोबाईल से बैटरी निकाल कर उसे मास्टर चार्जर के माध्यम से चार्ज पर लगाया था। इसी बीच लाजर मरांडी का पांच वर्षीय पुत्र सोनू मरांडी घर में खेलते हुए चार्ज में लगे बैटरी को जैसे ही खोलना चाहा, बैटरी अचानक ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट हुए बैटरी का आवाज काफी तेज था। इस घटना ने जहां परिवार के बाकी सदस्यों को हिला कर रख दिया, वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में परिजनों ने स्थिति को भांपते हुए गंभीर रूप से घायल सोनू को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल पाकुड़ लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी चिकित्सकों द्वारा पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलने पर लिट्टीपाड़ा थाना के एसआई प्रमोद सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक परिजनों द्वारा बच्चे के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने पर जोर दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।