JHARKHAND

देवघर-सुल्तानगंज के बीच ट्रेन सेवा आज से शुरू, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

बिहार-झारखंड के प्रसिद्ध देवस्थल देवघर और सुल्तानगंज के बीच रेल सेवा बुधवार से चालू की गयी है। मंगलवार को देवघर रेलवे स्टेशन पर देवघर-सुल्तानगंज डीएमयू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखने का काम किया। इस अवसर पर देवघर रेलवे स्टेशन पर देवघर विधायक नारायण दास, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल, पूर्व रेलवे परमानंद शर्मा भी मुख्या रूप से उपस्थित थे। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर-सुल्तानगंज डीएमयू यात्री ट्रेन सेवा से देवघर के निवासियों का सामान्य रूप से झारखंड के निकटवर्ती स्थान पर आवागमन तेज होगा।

यह देवघर और सुल्तानगंज के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा और लोगों को झारखंड व पूर्व बिहार के विभिन्न हिस्सों में परिवहन का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा। साथ ही यह कम लागत वाले परिवहन के लिए फायदेमंद होगा। इस ट्रेन की शुरूआत से झारखंड के विभिन्न जिलों के बीच रसद की ढुलाई के साथ परिवहन सुविधा सुनिश्चित होगी। यह देवघर जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देगा और झारखंड राज्य के लिए गतिशीलता और व्यवसाय विकास के नए रास्ते खोलने में योगदान देगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!