बदलेगा झारखंड के स्कूलों का समय,जानें कबतक चलेंगे क्लास

झारखंड के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदलने वाली है। सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े 11 बजे या फिर 12 बजे तक स्कूलों का संचालन किया जायेगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। वर्तमान में सुबह सात बजे से एक बजे तक स्कूलों का संचालन हो रहा है। राज्य में पड़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन इसका विरोध कर रहे थे।

इसके बाद शिक्षा विभाग स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने जा रही है। अगले एक-दो दिन में इसके निर्देश जिलों में भेज दिए जाएंगे और अगले सप्ताह सोमवार से नई टाइमिंग पर स्कूल चलने लगेंगे।

उधर, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शिक्षा सचिव राजेश शर्मा से मिलकर विद्यालय संचालन अवधि में बदलाव करने की मांग की। साथ ही, सप्ताह के तीसरे शनिवार को अवकाश, मध्याह्न भोजन योजना सुचारू रूप से चलाने और शिक्षकों की वरीयता सूची निर्माण की चर्चा की गई। शिक्षा सचिव ने भी माना कि राज्य में गर्मी बढ़ी है और बच्चों के हित में शिक्षकों की मांग सही है। जल्द ही इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!