HAZARIBAGHJHARKHAND

हजारीबाग के चरही में दिखा जंगली हाथी का आतंक, एक महिला को कुचला

झारखंड के हजारीबाग में हाथियों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हाथी के हमले से एक सप्ताह के भीतर तीसरी मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले चलकुशा में बुजुर्ग दंपति को कुचल कर मार डाला। सोमवार को महिला चीची गांव के निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सेवक भुनेश्वर महतो के घर शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। वहां से रात को गांगो महतो के साथ घर लौट रही थी। तभी झुंड से बिछड़े दो हाथी सामने पहुंच गए।

हाथी को देखकर गांगो भाग निकला। महिला गुलाबो देवी पति कुलेश्वर महतो हाथियों की चपेट में आ गयी। हाथियों ने उसे कुचल डाला।जिससे उसकी मौत तत्काल हो गई। मृतक के परिजन शव को उठाकर घर ले आए। इसकी जानकारी चरही वन विभाग के पदाधिकारियों को दी गई। वन विभाग के अनिल कुमार, नितेश रजवार, विकास कुमार राम, विकास उरांव, शैलेंद्र कुमार और विनोद सिंह मृतक के घर पहुंचे और इसकी जानकारी ली।

मृतक के घर पहुंचे चुरचू आनंद सोरेन, पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो,चनारो पंचायत के भावी प्रत्याशी जुगेश्वर महतो,मो.मुख्तार अंसारी, रामेश्वर महतो ने पहुंच हुए पदाधिकारियों से तत्काल मुआवजे और हाथियों से बचने के लिए टॉर्च की मांग की। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपया दिया जाएगा। साथ ही टॉर्च की भी व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में मुआवजे के तौर पर मृतक के परिजन को 50,000 रुपया नगद दिया गया। बाकी के 3 लाख 50 हज़ार रुपया सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून-जुलाई के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!