लोहरदगा के हिरहि गांव में रामनवमी जुलूस पर पथराव, हिंसक झड़प में दर्जनों घायल
अमर गोस्वामी लोहरदगा

लोहरदगा | लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रविवार को रामनवमी जुलूस पर पथराव होने के बाद दो समुदाय में हिंसक झड़प हो गई। झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है ।जुलूस में पथराव के बाद फैली हिंसा में दो बाइक ,एक टेंपो तीन मकान को उपद्रवियों ने आग लगा दिया। उपद्रवियों ने कई छोटे-बड़े वाहन ठेले खोमचे समेत अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार सशस्त्र बलों के साथ कैंप कर रहे हैं। फिलहाल, हिरही गांव में हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है।
ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि रामनवमी जुलूस परंपरागत तरीके से रविवार को जब हिरही गांव से गुजरकर भोक्ता बगीचा मेला स्थल जा रहा था तो, कब्रिस्तान के पास दोनों ओर से घात लगाए उपद्रवी ने जुलूस पर अचानक पथराव कर दिया। पूर्व नियोजित पथराव से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गया बताया। गया कि उपद्रवियों ने दो बाइक एक टेंपो को आग लगाने के बाद तीन मकानों में आग लगा दिया। हिरही गांव में दो मकान फूके गए ।जबकि कुजरा गांव में एक मकान को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। झड़प के दौरान दोनों ओर के दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हिरही गांव में कैंप कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस कैंप मेंतब्दील कर दिया गया।