श्री श्री 1008 भगवान विश्व कर्मा प्राण प्रतिष्ठातमक महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू
INN 24 Hazaribagh

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां गांव मे भगवान विश्व कर्मा प्रतिस्थतामक महायज्ञ कलजाल यात्रा के साथ 2 मई से शुरू हों या! कलश जल यात्रा में बड़ी संख्या श्रद्धालु महिला पुरुष और युवा भाग लिए! कलश में जल भरने के पूर्व मुख्य पुरोहित महेश पांडे विक्की पांडे विजय पांडे अशोक पांडे ने सभी कलश धारियों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर कलश जल यात्रा की शुरुआत की! ततपश्चात गांव का परिक्रमा करते हुए कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया! कलश जल यात्रा के दौरान हर हर महादेव जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गूंजायमान रहा!
लोग भक्ति भावना से प्रेरित होकर झूमते हुए भजन गा रहे थे! कलश जल यात्रा में केरेडारी प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह दक्षिणी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी संजू देवी और बड़कागांव विधान सभा सांसद प्रतिनिधी बालेश्वर कुमार प्रमुख रुप से उपस्थित हो कर शामिल हुए! वहीं यज्ञ समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद कुशवाहा उपाध्यक्ष हितनारायण साव संयुक्त सचिव कपिलदेव महतो संयोजक सह उपमुखिया रामप्रकाश महतो अरुण महतो कोषाध्यक्ष राजकुमार राणा सिकंदर राणा समाजसेवी शंकर महतो कलश यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आए!
यज्ञ के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे! कलश जल यात्रा के उपलक्षय में बड़कागाँव विधनसभा सांसद प्रतिनिधी और पूर्व प्रमुख संजू देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि यज्ञ से संपूर्ण वातावरण भक्ति मय और शुद्ध होता है! गरी कलां गांव में भगवान विश्व कर्मा मंदिर का होना केरेडारी प्रखंड के लिए गौरव की बात होने के साथ मिशाल है! वहीं यज्ञ समिति अध्यक्ष सह मुखिया प्रत्याशी नारायन प्रसाद कुशवाहा उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रत्याशी हितनारायणं साव संयोजक सह मुखिया प्रत्याशी राम प्रकाश महतो अरुण महतो कपिल देव महतो लालमोहन गिरि ने संयुक्त रुप से कहा कि गरी कलां गांव में भगवान विश्व कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु 2 मई से 6मई श्री श्री 1008 महायज्ञ का आयोजन किया गया है!
यज्ञ के दौरान सरकारी गाइड लाइन के तहत सभी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे! ग्रामीणों की आस्था और श्रद्धा महायज्ञ को लेकर है! लोग खुलेमन से यज्ञ में अपनी भुमिका निभा रहे हैं! इस अवसर महासमीति के रामदयाल महतो सरपंच बढ़न महतो सेवा निवृत शिक्षक प्रमुख कृषक मोहन महतो हाई स्कूल के सेवा निवृत्त प्रिंसिपल महाबिर महतो बढन महतो किरानी बाबू व्यवस्थापक राजेंद्र महतो मोती महतो सुखदेव राणा नन्हू राणा नागो महतो मिथलेश राम चिंतामणि महतो प्रसाद राणा संतोष कुमार महतो बालेश्वर राणा सुरेश राणा पुजा प्रभारी सरयू राणा सुरेश राणा चंद्रदेव राणा आदित्य राणा भेखलाल राणा संदीप राणा बैजनाथ राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे!