ENTERTAINMENT

सोनम कपूर ने बेबी आने से पहले पति आनंद आहूजा के साथ पहुची बेबी मून के लिए

एक्ट्रेस सोनम कपूर- एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही माँ बनने वाली है।उनके फैन्स उनकी इस गुड़ न्यूज़ से बहुत ज्यादा खुश है। सोनम इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड अपने पति आनंद अहूजा के साथ एन्जॉय कर रही हैं। सोनम अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैशन गोल्स देती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ दिख रही हैं। सोनम कपूर ने एक दो नहीं बल्कि कई फोटोज शेयर की हैं और बताया है कि वह बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने वहां के खूबसूरत नजारों और फूड-ड्रिंक्स की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। फैन्स ने ये फोटो को खूब पसंद किया।

सोनम कपूर का दिखा वीडियो में ग्लो

सोनम कपूर ने येलो कलर की शर्ट के साथ गोल्डन हूप इयरिंग्स और नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है। तो वहीं आनंद आहूजा ग्रे टी-शर्ट में काफी कूल दिख रहे हैं। सोनम ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों दिख रहे हैं और एक्ट्रेस इसमें कहती हुई दिख रही हैं, ‘कहां, हम कहां हैं बेबीमून।’

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!