ENTERTAINMENT

विवादों में एक बार फिर फंसी सोनाक्षी सिन्हा, जाने क्या है पुरा मामला

सोनाक्षी आए दिन विवादो मे फसी रहती है। उनके फैन्स उनके एक्टिंग के काफी दीवाने है। उन्होंने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। जिसके बाद वो रॉउडी रठौर, आर. राजकुमार, कलंक, अकीरा जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2010 में एक्टिंग करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी का विवादों से भी कम नाता नहीं रहा। कभी वो संजीवनी बूटी को लेकर विवादों में फंसी तो कभी नेपोटिज्म पर। तो चलिए आज सोनाक्षी और उनसे जुड़े विवादों पर एक नजर डालते हैं।कहा जा रहा है की संजीवनी बूटी के गलत जवाब पर विवादो मे घिर गयी है ।

केबीसी-11 में संजीवनी बूटी के गलत जबाब पर फंसी सोनाक्षी

2019 में सोनाक्षी केबीसी-11 में शो की स्पेशल गेस्ट कर्मवीर रुमा को सपोर्ट करने पहुंची थीं इस दौरान सोनाक्षी से होस्ट अमिताभ ने सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? जिसका सीधा जबाब था लक्ष्मण। सोनाक्षी के घर का नाम भी उनके पिता ने रामायण रखा है और उनके दोनों भाईयों का नाम लव-कुश है। ऐसे में उनसे सभी को सही जबाब की उम्मीद थी पर सोनाक्षी इसका जबाब नहीं दे पाईं और इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट की मदद ली। जिसके बाद अमिताभ ने भी सोनाक्षी की चुटकी ली थी और उनके जबाब न दे पाने के कारण उन्हें ट्रोल किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!