स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव : रांची को एक बार फिर मिलेगा बेस्ट लीडरशिप का अवार्ड, ग्रीन जोन पर था विशेष ध्यान

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन इस बार सूरत में 18 और 19 अप्रैल को होगा। पूरे देश में जो भी स्मार्ट सिटी में सबसे बेहतर काम नजर आया है.उन्हें एक बार फिर से सूरत में पुरस्कृत किया जाएगा। रांची स्मार्ट सिटी को इस बार बेस्ट लीडरशिप के अवार्ड से नवाज़ा जायेगा । यह स्मार्ट सिटी सबसे अधिक योजना और टेंडर निकाल कर काम करने में काफी आगे है। रांची स्मार्ट सिटी में कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें मुख्य रूप से सीवरेज ड्रेनेज, गैस पाइपलाइन, मोबाइल केवल, वाटर सप्लाई समेत कई काम है।

400 करोड़ों रुपए का फंड किया गया है जमा

रांची स्मार्ट सिटी में जमीन का ऑकशन कर 400 करोड़ों रुपए का फंड जमा किया गया है। इसमें भी रांची स्मार्ट सिटी को अवार्ड मिलने की काफी संभावना है। कुछ दिन पहले रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने निरीक्षण कर कंपनियों को आदेश दिया था कि जल्द से जल्द पूरा किया जाए। काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!