JHARKHAND

झारखंड में बंद होंगे स्कूल ! शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कही ये बात

झारखंड | भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूल प्रबंधन को अपने विवेक पर बच्चों को राहत देने के लिए उचित फैसला लेना चाहिए। फिलहाल तापमान में वृद्धि के साथ-साथ बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूल प्रबंधन समिति को कोई भी फैसला लेने का पूरा अधिकार है। ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की पढ़ाई और तबियत दोनों प्रभावित ना नहीं हो। उक्त बातें राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा कही गयी है.

उन्होंने कहा राज्यभर में बढ़ते तापमान को लेकर सरकार,अभिभावक व स्कूल प्रबंधन को भी इस बात की चिंता है। जिसपर सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना बहुत आवश्यक है। मालूम हो कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने अपना कहर वर्षाना शुरु कर दिया है। सुबह दस बजते ही धरती की गर्माहट और गर्म हवाओं के कारण जनजीव अस्त व्यस्त है। कई स्कूलों में कक्षा का संचालन सुबह 10 बजे तक किया जा रहा है। लेकिन शहर के कई बड़े अधिकांश स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक कक्षा का संचालन किया जा रहा है। इस कारण भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से दोपहर तक तापमान में बढ़ोत्तरी से बच्चों को गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए कई स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं अभिभावक भी स्कूल प्रबंधन कमेटी के साथ साथ जिला प्रशासन को स्कूल का समय मौसम ठिक होने तक परिवर्तित होने की मांग भी की है। बावजूद इसके अबतक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!