साहिबगंज : पानी में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पशुओं को चराने जा रहे मां-बेटी गहरे पानी में डूबे

साहिबगंज | साहिबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में डूबने वाली मां- बेटी की लाश मिली है । 48 घंटे की तलाश के बाद पानी के अंदर से दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार की सुबह महिला का शव मिला गया। इससे पहले शुक्रवार को लड़की की लाश मिलीं।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रामपुर टोपरा दियारा की रहने वाली मंजू देवी (30) व अपनी 7 वर्षीय बेटी कृष्णी कुमारी के साथ छोटी नांव पर सवार होकर पशुओं का चारा लाने नदी पार कर खेत गई थीं। गांव लौटने के दौरान में सुबह करीब साढ़े दस बजे पानी के तेज बहाव में नाव का संतुलन बिगड़ गया। इसमें दोनों नदी के बीच गहरे पानी में गिर गईं।
काफी खोजबीन के बाद भी गुरुवार को मां-बेटी का पता नहीं चल पाया। घटना के करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार को पहले बेटी का शव मिला। शनिवार सुबह मां की लाश निकाली गई। सदर सीओ अब्दुस समद 48 घंटे से लगातार मौके पर कैंप कर रहे थे। ग्रामीण व गोताखोरों की मदद से मां-बेटी दोनों को खोज लिया गया। दोनों के शव मिलने से इलाके में मातम का माहौल है।