LIFESTYLE

वेकेशन के लिए भी लोगों को लुभा रहे हैं धार्मिक जगह

पहले लोगों को गर्मियों की छुट्टी हो या घूमने का मन लोग हिल स्टेशन के तरफ रुख करते है। लेकिन अब धीरे धीरे लोगों मे धार्मिक स्थल मे क्रेज़ बढ़ने लगा रहा है। लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्तराखंड के इन शहरों का रुख करते हैं। मगर इन दिनों ये शहर आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ वेकेशन डेस्टिनेशन भी बन गए हैं। प्रकृति की सुंदर छटा लिए यह दो शहर न सिर्फ श्रद्धालुओं को बल्कि वेकेशन पर मस्ती भरे पल बिताने वालों को भी आकर्षित कर रहे हैं।

गर्मियों में कुछ समय बिताने के लिए उत्तराखंड के ये शहर शानदार डेस्टिनेशन बन गए हैं। ऋषिकेश भारत में गर्मियों की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, क्योंकि आप यहां आकर उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी में गंगा नदी के तट के किनारे समय बिताएंगे। ऋषिकेश ने अपने अंदर योग की विश्व राजधानी और रोमांच को समेटा है। योग केंद्रों, आश्रमों, मंदिरों और नदी के किनारों में आनंद प्राप्त करते हैं।

साथ ही साथ एडवेंचरस खेलों के लिए भी यह स्थान लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।  ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग, फॉक्स फ्लाइंग, हाई बंजी जंप और अन्य एडवेंचरस खेल का मजा उठा सकते हैं।

हरिद्वार और ऋषिकेश में आने के बाद क्या-क्या कर सकते हैं?

  • गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं
  • नदी के किनारे पर कैम्पिंग कर सकते हैं
  • बॉडी सर्फिंग कर सकते हैं
  • दो पहाड़ों के बीच फॉक्स-फ्लाइंग कर सकते हैं
  • प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें
  • योग के ज्ञान को अर्जित करें
  • आयुर्वेद को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकते हैं
  • अन्य आश्रमों में ध्यान कर सकते हैं

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!