JHARKHAND

राज्य के कई जिलों में मिली गर्मी से राहत, आज भी हो सकती है बूंदा बांदी

झारखंड के कई इलाके में रविवार को भी मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हुई। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने टर्फलाइन का असर विभिन्न इलाके में साफ दिखाई दे रहा था। कुछ जगहों पर दिन में धूप खिली रही तो कई स्थान पर आसमान में बादल के साथ हवा चली।

झारखंड से गुजरे टर्फलाइन के कारण राज्य के मध्य, उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी एवं उत्तर पूर्वी भाग में सोमवार से बुधवार तक मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम केंद्र के वैज्ञानकि एससी मंडल के मुताबिक रविवार को मौसम में बदलाव के बीच रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, मेदिनीनगर, गढ़वा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह समेत निकटवर्ती जिले में हल्की बारिश के बीच आंधी चली। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान के कम होने से मौसम सुहाना बना रहा।

वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 40.7, रांची का 34.4 और जमशेदपुर का 35.6 डिग्री सेसि रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 21.8 मिमी दर्ज हुआ। इसके अलावा ओरमांझी, लातेहार, जगन्नाथपुर, रांची, नीमडीह, बोकारो, चंद्रपुरा, चाईबासा, खूंटी, रामगढ़, गोड्डा, जमशेदपुर, चतरा, बोकारो थर्मल, बालूमाथ समेत अन्य स्थान पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!