प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिखे एक साथ, पिंक जंपसूट में दिखी बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड और हॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी के बारे में बात करे तो सबसे पहला नाम प्रियंका और निक जोनस का आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत ज्यादा बिजी लाइफ जीते हैं लेकिन इतने बिजी होने के बाद भी एक दूसरे के लिए टाइम निकल लेते है। हाल ही में जब निक जोनस एक सॉफ्टबॉल गेम खेलने पहुंचे तो प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें चीयर करने उनके साथ पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का जंपसूट पहना था जो व्हाइट एक्सेसरीज के साथ उन पर बहुत खूबसूरत लग रहा था।
पिंक ड्रेस में प्रियंका का क्यूट लुक
फैन पेजों पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में निक जोनस को व्हाइट यूनिफॉर्म में रेड जैकेट और कैप के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक के साथ पिंक कलर के जंप सूट में वॉक करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में सफेद रंग का हैंडबैग थाम रखा है और उनके शूज और सनग्लासेज व्हाइट कलर के हैं।