HAZARIBAGH

प्रेरणा-अंबा : रामनवमी का पावन पर्व आपसी भाईचारा और धर्म के मार्ग पर चलने की देता है

हजारीबाग | हजारीबाग महा रामनवमी रामराज्य महोत्सव के उपलक्ष में चैत मास की पंचमी तिथि के दिन बुधवार को हजारीबाग सनराइज ग्रुप के द्वारा आयोजित झंडा शोभायात्रा में बड़कागांव के लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुई| शोभा यात्रा में विधायक अम्बा प्रसाद को जोरदार राम भक्तों के महिलाओं के द्वारा फूलों के माला पहनाकर और हाथों में भगवा ध्वज दे कर स्वागत किया गया। जय श्री राम झांसी की रानी राम भक्तों के लफ्जों से गूंज उठी, और राम भक्तों में काफी खुशी देखी गई। वही शोभा यात्रा कालीबाड़ी भगत सिंह चौक से लेकर पूरे शहर हजारीबाग के पावन धरती पर आए कर्नाटक के सुप्रसिद्ध बजरंगबली के साथ झंडा शोभायात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष भगवा पताका लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया।

वही बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने समस्त प्रदेश वासियों को महा रामनवमी चैत्र नवरात्रि एवं चैती छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा रामनवमी का पावन पर्व आपसी भाईचारा और धर्म के मार्ग पर चलने की राह दिखाती है। प्रेरणा करती हूं .पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से सुख, समृद्धि और उन्नति दे राम भक्तों को यही मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से कामना करती हूं। लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद ने समस्त हजारीबाग वासियों से अपील की रामनवमी का पावन पर्व आपसी भाईचारा और हिंदू धर्म का बहुत बड़ा त्यौहार है। हजारीबाग में 100 वर्ष पूर्व से ऐतिहासिक रामनवामी पूजा मनाया जाता है। चाहती हूं पूरे जिले भर में शांति से रामनवमी के त्यौहार मनाए। और सरकार का जो दिशा निर्देश दिया गया हैं। उसे भी पालन करना है।

अब तक हम सभी भाईचारगी से इस त्योहार को मनाते आ रहे हैं। और मनाते रहेंगे। बता दें नवमी, दशमी, एकादशी तीन दिनों की जुलूस और झांकियों से पूरे जिला भर में भगवामय हो जाते हैं। लेकिन पिछले दो वर्षो से कोविड महामारी के चलते हजारीबाग में त्यौहार नहीं मना पाए। लेकिन अब कोरोना महामारी का प्रकोप जिला भर में एक भी नहीं है। और धीरे धीरे कोरोना समाप्ति की ओर है। मौके पर सनराइज ग्रुप के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सदस्यगण सहित सैकड़ों महिला-पुरुष राम भक्त मिलकर शोभा यात्रा में भाग लिऐ।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!