
लोहरदगा | 9 मई की मध्य रात्रि कुडू थाना अन्तर्गत ग्राम चटकपुर में बीजेपी बूथ अध्यक्ष रतनू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड का लोहरदगा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस गोलीकांड में हुए हत्या का खुलासा किया। इस हत्या में 6 लोगो की गिरफ्तारी की गई है, इनके पास से एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, 6 एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है। अपने ही परिवार के गोतिया भाई से मृतक रतनू महतो का लंबे समय से जमीन विवाद चली आ रही थी। रांची से तीन शूटर बुलाकर हत्या कराई गई थी जिनमे एक शूटर नाबालिक है। पूरे मामले में 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया, वही अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में मृतक के पुत्र द्वारा हत्या से संबंधित प्राथमिकी कुड़ू थाना में दर्ज करायी गयी थी। जिसमें उनके द्वारा गोतिया भाइयों से वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगया गया। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा कांड में संलिप्त 06 अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त पिस्टल एवं कास्तुस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफतार सभी अभियुक्तों द्वारा काण्ड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया साथ ही बताये कि वर्षों से जमीन संबंधित विवाद एंव विगत पाँच वर्षो से अभियुक्त पक्ष के 06 सदस्यों पिता, चाचा, फूफी एवं बड़ी बहन एवं बहनोई की आकास्मात मृत्यु होने से ये लोग विचिलित थे तथा अभियुक्तों को अनदेशा था कि पीडित पक्ष के द्वारा जादू टोना करने के चलते ही हो रहा है। हाल के दिनों में मेघा दूध डेयरी (B.M.C) संचालन को लेकर विवाद भी हुआ था।
राजू महतो, विरेन्द्र महतो एवं प्रकाश महतो अपने बहनोई छोटु उर्फ छोटन यादव, के साथ मिलकर बीजेपी बूथ अध्यक्ष रतनू महतो का हत्या का साजिश रचे तथा हत्या करने के लिए शूटर (मुकेश गंझू, प्रदीप गंझू, किशुन महतो) को सुपारी दिये, ये लोग 08 मई की संध्या से ही घर एवं मृतक की रेकी कर रहे थे और मौका देख घर में घुस रतनू महतो के सर में एक गोली मार फरार हो गए। इस संबंध में कुड़ू थाना काण्ड सं0-62/2022. दिनांक 09.05.2022 धारा-302/34 भा०द०वि० तथा 27 आर्म्स एक्ट दर्ज की गयी है, काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।