गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर पोल खोल हल्ला बोल अभियान जारी

हजारीबाग | सन 1972में हजारीबाग से अलग कर गिरिडीह जिला का स्थापना किया गया था। गिरिडीह शहर में नगर पालिका बनी और वार्ड क्षेत्र को चिंहित कर पेयजल व्यवस्था नाली गली साफ सफाई का सुविधा देने के नाम पर टैक्स निर्धारित किया गया। पिछले कुछ वर्षों पूर्व गिरिडीह नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया गया।

सुविधा के नाम पर टैक्स वसूला जा रहा है मगर धरातल पर सुविधाएं दूर दूर तक नजर नहीं आती है। पेयजल किल्लत को लेकर पिछले दिनों से भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने गिरिडीह नगर निगम के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल अभियान चला रखा है। सिन्हा का कहना है कि नगर निगम के 36वार्डों में जलापूर्ति निरंतर करे नगर निगम वरना धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!