Panchayat 2: ‘विनोद’ और ‘बनराकस’ का किरदार निभाने वाले के बारे मे

वेब सीरीज पंचायत 2 आज कल बहुत सुर्खियों मे बनी हुई है अमेजन प्राइम वीडियो पर इसके रिलीज होते ही ये मूवी सुपरहिट हो गई है और इसका हर किरदार अपने आप में काफी अलग और अच्छा है। फुलेरा पंचायत के प्रधान से लेकर पंचायत सचिव तक हर किसी को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है।ये वेब सीरीज सच मे बहुत ही मज़ेदार है लेकिन सीरीज के दूसरे सीजन में कुछ नए किरदार जैसे विनोद और बनराकस भी जुड़े। इन दोनों किरदारों ने लोगों को खूब हंसाया और गुस्सा भी दिलाया। विनोद की बातें सुनकर जहां लोग हंसने को मजबूर हो गए तो वहीं बनराकस यानी सीरीज के इस विलेन पर लोगों को गुस्सा भी आया। तो चलिए आपको विनोद और बनराकस से मिलवाते हैं। आखिर कौन हैं ये एक्टर्स और इससे पहले इन्होंने क्या काम किया है।

कौन हैं विनोद उर्फ अशोक पाठक
एक्टर अशोक पाठक ने विनोद का रोल निभाया है। पंचायत 2 में विनोद के डायलॉग डिलीवरी और कॉमेडी करने के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया। विनोद के मीम्स अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अशोक कुमार पिछले 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

रुई बेचा करते थे ‘विनोद’

एक्टर अशोक पाठक बिहार के सीवान के रहने वाले हैं और वह 9वीं क्लास में थे तभी चाचा के साथ फरीदाबाद आ गए थे। यहां पर दुर्गेश अपने चाचा के साथ रुई बेचते थे। किसी तरह 12वीं पूरी की और फिर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की सोची। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बिट्टू बॉस से की थी। अशोक पाठक फुकरे रिटर्न्स, खानदानी शफाखाना, सैक्रेड गेम्स, आर्या जैसी सीरीज-फिल्मों में साइड रोल कर चुके हैं। लेकिन पंचायत 2 ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!