इन बैंकों से अब कर्ज लेना हुआ बहुत महंगा, जानिए कितनी हुई EMI

inn24 news – भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआइ द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद कई बैंकों ने अपने लोन की ब्याज दरें बहुत बढ़ा दी हैं। इस क्रम में HDFC भी है, जिसने 10 जून 2022 से हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट भी बढ़ा दी है। इस पर इसके एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) को 50 बेसिस पॉइंट्स से बेंचमार्क किया गया है। यानी कि एचडीएफसी द्वारा होम लोन लेने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले अब ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ेगी।

दरअसल, भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने एक बार फिर से रिपोर्ट की दरें बढ़ा दी हैं, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका सीधा असर ग्राहकों द्वारा लिए गए लोन पर पड़ेगा। आरबीआई द्वारा बढ़ाया गए रेपो रेट के बाद कई बैंकों ने होम लोन पर अपनी दरें बढ़ा दी हैं। मौजूदा बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट में कुल बढ़ोतरी 0.9% हुई है। केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में बढ़ोतरी के कारण बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने भी अपनी लोन ब्याज दरों में वृद्धि करना शुरू कर दिया है। यह दूसरी बार है, जब आरबीआई ने 36 दिनों में दरों में बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कि आखिर और किन-किन बैंको ने होम लोन पर अपनी दरें बढाई हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (बीआरएलएलआर) से जुड़े विभिन्न लोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दर 9 जून 2022 से प्रभावी होंगी। वेबसाइट के अनुसार रिटेल लोन के लिए लागू बीआरएलएलआर 7.40% है।

पीएनबी

आज की तारीख में पंजाब नेशनल बैंक की रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 7.40% होगी, जो 9 जून, 2022 से प्रभावी होंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!