HAZARIBAGHJHARKHAND

कण्डाबेर पंचायत से मुखिया जगदीश साव ने की मुखिया पद के लिए की दावेदारी पेश

हजारीबाग से ब्यूरो चीफ अशोक कुमार

हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में भी त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का रंग परवान चढ़ता दिख रहा है! इसी कड़ी में कण्डाबेर पंचायत के समाजसेवी सह मुखिया पति जगदीश साव ने मुखिया पद के उम्मीदवार के लिए दावेदारी पेश किया है। साथ ही जनता से अपील किया कि वर्तमान में मेरी धर्मपत्नी मुखिया आशा देवी कंडाबेर पंचायत के विकास एवं रोजगार दिलाने का प्रयास करती रही है। अनारक्षित पुरुष जनरल होने के कारण मैं जगदीश साव मुखिया पद के लिए आगे आया हूं।

कंडाबेर पंचायत की जनता से आशा विश्वास है कि बीते समय को कार्यकाल को देखते हुए हमे दोबारा मुखिया पद देने का काम करेंगे। यह निर्णय जनता के बीच छोड़ता हूं। चुनावी मैदान में आप लोगों के बीच पु:न आ रहें हैं! लोभ लालच के चक्कर में ना पड़े। निष्पक्ष वोट करें। हमे हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदाय की जनता का समर्थन मिल रहा है! दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया आशा देवी के कार्यकाल में विकास का काम हुआ है! इसलिए मुखिया पति जगदीश साव की मुखिया पद की दावेदारी मजबूत है!

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!