
आईपीएल में CSK का सफर पूरा हो चुका है| इस सीजन एमएस धोनी की कप्तानी में ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही| धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं, झारखंड में इस समय पंचायत चुनाव हो रहे हैं| हम आपको अगर कहें की धोनी झारखंड में चल रहे चुनाव के लिए इलेक्शन ड्यूटी में लगे हुए हैं तो आप हैरान रह जाएंगे| दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स धोनी के जैसा लग रहा है और फैंस इस धोनी ही बता रहे हैं| आइए हम बताते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है|
एक फोटो जो की झारखंड के पंचायत चुनाव से जुड़ा हुआ है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।एक वायरल फोटो के चलते धोनी का नाम झारखंड में चल रहे पंचायत चुनाव से जुड़ गया है| दरअसल, रांची में चुनाव ड्यूटी के दौरान लोग एक शख्स को एमएस धोनी समझ बैठे हैं| धोनी के हूबहू शक्ल का ये शख्स विवेक कुमार है जो सीसीएल के एक डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर है| वे चुनाव ड्यूटी में लगा हुआ है और मतगणना केंद्र पर ड्यूटी कर रहा है| विवेक कुमार को तीसरे चरण के चुनाव में लगाया गया है| उसके चेहरे की बनावट एमएस धोनी के जैसी है|