JHARKHANDWorld

जापान मे हुआ मोदी का स्वागत, लगे जय श्री राम के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां QUAD समिट में शामिल होने आये है। मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे से गूंज गया पूरा टोक्यो। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में मंगलवार शाम तक रुकेंगे। अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। यानी 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM और 35 CEO से मिलेंगे।

जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक
PM मोदी जापानी PM फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। टोक्यो दौरे पर भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!