
गिरिडीह- गिरिडीह जिला पुलिस बल ने पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देशानुसार न्यू पुलिस लाईन में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किया| साथ ही पचंबा थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। उपद्रवियों का दुःसाहस का आकलन इस बात से लगाया जा सकता है| कि जैसे ही फ्लैग मार्च समाप्त हुआ पचंबा मस्जिद के पास चलने लगे | ईंट पत्थर जिसमे एक की घायल होने की सूचना मिली है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घायल ने अपना इलाज निजी क्लिनिक में करवाकर रफूचक्कर हो गया। पत्थरबाजी की घटना पचंबा में रात के करीब नौ बजे हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गिरिडीह पुलीस। कुछ देर के लिए पचंबा में भगदड़ सी मच गई लोग धड़ाधड़ दूकान की शटर गिराने लगे। घटना स्थल पर गिरिडीह डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल स्थिती काबू में है, पुलीस दोषियों को चिन्हित करने और घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।