
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के ग्राम भड़गाव में तेज रफ्तार मारूति आल्टो कार (JH08B2666) ने दो बच्चे को आपने चपेट में ले लिया। एक बच्चे की मौत हो गयी। वही दूसरे बच्चे की स्थिति काफी नाजुक थी। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही मारूति आल्टो ने घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे को अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस के सहायता से तत्काल इलाज हेतु लोहरदगा सदर हॉस्पिटल लाया।
जहां पर डॉक्टर गणेश मालिक, डॉक्टर कीर्ति पटेल, डॉक्टर जियारत हुसैन के द्वारा घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं चिकित्सकों ने एक बच्चे की मृत्यु की पुष्टि की। वहीं दूसरे बच्चे की स्थिति काफी नाजुक बताया जा रहा है। इधर घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। साथ ही घायल बच्ची की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के ग्राम भड़गांव निवासी सुखराम उरांव का 8 वर्षीय पुत्री सिवानी उरांव बताया जा रहा है। वहीं मृतक बच्चे की पहचान भड़गांव निवासी छोटू उरांव का 12 वर्षीय पुत्र रोहित उरांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल हुए बच्ची को बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स ले जाने के क्रम में बेड़ो के समीप दम तोड़ दी है जिससे परिवार वालों में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर सेन्हा थाना पुलिस के द्वारा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।