JHARKHAND

जानें आज के दिन की खास घंटनाये

9 जून का इतिहास : 9 जून का तारीख इतिहास में किआ करने की वजह से दर्ज है। इसी तर्ज में आज का दिन देश की चित्रकला के इतिहास में नौ जून का दिन कला के एक चितेरे के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1720: स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1752: फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटेन के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।

1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।

1940: नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

1956: अफगानिस्तान में जबरदस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत।

1960: चीन में तूफान से 1,600 लोगों की मौत।

1964: जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लालबहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1970: जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनका वाहन चालक इस हमले में घायल हुआ।

1980: अंतरिक्ष यान सोयूज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।

1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन का लंदन में निधन।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!