जन्मदिन पर देश की पहली आईपीएस के बारे मे जानें ये खाश बातें

किरण बेदी- किरण बेदी अपने भारत देश की एक लोकप्रिय और मशहूर व्यक्ति है। वह भारत देश की पहली महिला IPS अधिकारी है। किरण बेदी अपने साहस, निडरता और पुलिस सेवा में अपनी ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध है।
उन्होंने पूरे 35 साल एक महिला IPS अधिकारी के रूप में अपने भारत देश की सेवा की थी । उसके बाद उन्होंने साल 2007 में भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।
किरण बेदी का योगदान
किरण बेदी ने महिला भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी पद के अपने कार्यकाल में कई सारे योगदान दिए है। जैसे की उन्होंने जेलों में कई तरह के सुधार लाएं। किरण बेदी देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। उनसे पहले पुलिस प्रशासनिक सेवा में किसी महिला की सहभागिता नहीं थी। लेकिन आईपीएस को लक्ष्य बनाते हुए किरण बेदी ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और इस परीक्षा को पास कर देश की अन्य महिलाओं को भी पुलिस प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। आज पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी का जन्मदिन है। किरण बेदी के जन्मदिन पर जानें उनके आईपीएस अफसर बनने की कहानी, कैसा रहा एक सफल पुलिस अधिकारी से राजनेता बनने का सफर।
किरण बेटी का बचपन
किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 में अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश ला पेशावरिया और मां प्रेमलता थीं। किरण की चार बहनें भी हैं। किरण को बचपन में किमी के नाम से भी जाना जाता था। उनका परिवार पेशावर का रहने वाला था लेकिन 1860 में किरण के परदादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया पेशावर से अमृतसर आ गए थे। यहीं जलियांवाला बाग के पास उनका बचपन बीता।