केरेडारी प्रमुख पद पर काबिज हुई, सुनीता देवी पति प्रेम रंजन पासवान
रिपोर्ट पवन कुमार दास केरेडारी

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव 19 जून को संपन्न हो गया! प्रमुख पद के चुनाव के पूर्व केरेडारी के 16 पंचायतों के 18 नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई| इसके उपरांत प्रमुख पद के दावेदार सुनीता देवी पति प्रेम रंजन पासवान और अनीता देवी पति महेंद्र रजक ने अपना नामांकन दाखिल किया| नामांकन के उपरांत पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया| जिसमें सुनिता देवी पति प्रेम रंजन पासवान को 14 मत प्राप्त हुआ और अनीता देवी पति महेंद्र रजक को तीन मत प्राप्त मिले| इस प्रकार सुनीता देवी 14 मतों से प्रमुख पद पर काबिज हुई| वहीं केरेडारी प्रखंड मुख्यालय गांव से पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचित अमेरिका महतों निर्विरोध उप प्रमुख पद निर्वाचित हुए| अमेरिका महतो के साफ सुथरी छवि को देख प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के तौर पर किसी ने भी दावेदारी पेश नही किया|
नव निर्वाचित प्रमुख और उप प्रमुख को केरेडारी प्रखंड प्रशासन के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दीया गया| सुनिता देवी को प्रमुख पद पर निर्वाचित होते ही समर्थक झूम उठे और जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी किया| वहीं प्रमुख सुनीता देवी और पति प्रेम रंजन पासवान ने प्रखंड प्रशासन जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी वर्ग और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम केरेडारी प्रखंड की जनता के सेवा और क्षेत्र के बिकास के लिए कृत संकल्पित है| रोजगार के लिए हम व्यापक कदम उठाएंगे| प्रमुख पद के चुनाव की सरगर्मी इतना तगड़ा था कि पुरा प्रखंड परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे| प्रमुख पद सुनिता देवी और उप प्रमुख पद पर अमेरिका महतो को निर्वाचित होने पर केरेडारी उतरी जिप सदस्य गीता देवी पति निरंजन साव मजदूर नेता मो जहूर सोनू इराकी समेत कई बुद्धिजीवियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है|