झारखंड : 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र की ओर से 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी,उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन,वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से लेकर 13 मई तक क्लाउड बैंड के असर से देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है

येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र की ओर से 11 और 12 मई को बारिश और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी 10 मई को शाम में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश से आगे ओड़िशा के समुद्री तट के करीब पहुंचेगा, लेकिन तट के अंदर तक प्रवेश के बजाय बगल से आगे निकल जाएगा। इसके प्रभाव से क्लाउड बैंड बनेगा।

दोपहर में उमस, शाम में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के कई इलाकों में रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। सतही हवा का बहाव होता रहा। दोपहर में जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हुई, वहीं शाम में मौसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश नीमडीह में 17.4 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा जमशेदपुर में 14.0, घाटशिला में 12.0, महेशपुर में 8.4 मिमी बारिश हुई। राज्य में मेदिनीनगर को छोड़ शेष जिले का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेसि के अंदर कायम रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!