झारखंड : पांच दिन तक झारखंड में धूप छांव रहने के आसार, बारिश की संभावना

झारखंड- झारखंड में पांच दिन तक बादल धूप-छांव खेल सकते है। पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवा के असर से पलामू प्रमंडल एवं इसके निकटवर्ती क्षेत्र में गर्मी की स्थिति लगातार कायम रहेगी। झारखण्ड में कई जगह लू चलने के भी असर है ।वहीं, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में संताल परगना, दक्षिण भाग में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम में बंगाल की खाड़ी से आ रही पूरबईया हवा से नमी बनी रहेगी। इससे आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। लेकिन गर्मी से राहत मिलना अभी झारखण्ड के लोगो को मुश्किल है। झारखंड के पलामू प्रमंडल के चार जिले समेत कुछ अन्य जगहों पर मंगलवार को शरीर झुलसाने वाली गर्मी से आमजन बेहाल रहे।
मेदिनीनगर में राज्य में सबसे अधिक तापमान 45.7 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। वहीं बोकारो में गर्म रात की स्थिति बनी रही। इसके अलावा राजधानी रांची समेत अन्य जगहों पर आर्द्रता बढ़ने से दिनभर उमस भरी गर्मी की स्थितिबनी रही।
राज्य के बोकारो थर्मल, चाईबासा, रामगढ़, जमशेदपुर, गढ़वा, लातेहार और चतरा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इधर, मौसम में हुए बदलाव के बीच मंगलवार को रांची, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के बहाव के बीच बारिश हुई।