झारखंडः साइबर फ्रॉड ने भेजा अश्लील वीडियो

अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो यह खबर आपके लिएबहुत जरुरी खबर हो सकती है। झारखंड में साइबर फ्रॉड का एक नया कारनामा सामने आया हुआ है। फ्रॉड करके पैसे उड़ाने की बात पुरानी हो चुकी है। भोले भाले सोशल मीडिया यूजर को आपराधिक कांडों में फंसाया जा रहा है। यह गिरोह आईपीएस रैंक के पदाधिकारियों के मान सम्मान से खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हटता। जमशेद के सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी को इस गिरोह ने अश्लील वीडियो भेजकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और संबंधित नंबर को ट्रेस कर ग्रुप एडमिन को पकड़ा। पकड़े जाने पर एडमिन ने कहा कि वह खुद साइबर क्राइम का शिकार हुआ है और उसे किसने एडमिन बना दिया यह भी उसे नहीं मालूम। एडमिन ने एसपी को बताया कि किसी ने उसका व्हाट्सएप हैक कर ग्रुप बनाया और उसमें अश्लील फोटो और वीडियो भेजा जा रहा है। उसने खुद इसकी जानकारी पहले पुलिस को देनी चाही लेकिन उसके साइबर थाना में जाने से पहले ही पुलिस ने उसे उठा लिया।