झारखंडः बिजली काटने का डर दिखा कर जानें कैसे बनाते हैं साइबर फॉर्ड अपना शिकार

झारखंडः एक तरफ भीषण गर्मी की आफत और दूसरी ओर साइबर फ्रॉड का बिजली काटने का जाल। झारखंड में साइबर फ्रॉड गर्मी में बिजली की किल्लत से छटपटा रहे लोगों को डर दिखा कर अपना शिकार बना रहा है। जमशेदपुर में बिजली काट देने की धमकी देकर कई लोगों को अपना निशाना बनाया है। उन लोगों के खाते से दस लाख से ज्यादा की रकम उड़ा ली गयी है। जमशेदपुर शहर में अब तक शहर में आठ लोगों को शिकार बनाया है, जिसमें एक लाख से अधिक राशि ठगे जाने वाले तीन लोगों ने केस दर्ज कराया है।सर्वाधिक ठगी 4.77 की हुई है। आदित्यपुर के कल्पनापुरी निवासी सुनील कुमार गुप्ता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बार-बारी से 4.77 लाख रुपये की निकासी कर ली। अमलगम कंपनी के कर्मचारी गुप्ता ने कांड्रा थाना मे अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जानें कैसे बनाया शिकार
मंगलवार को सुनील गुप्ता के मोबाइल पर बिजली बिल बकाया होने का मैसेज आया था। कुछ देर बाद किसी ने फोन कर क्वीक सपोर्टेट एप डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड के बाद आइडी व पिन मांगा, साथ ही दस रुपये का भुगतान करने को भी कहा गया। इसके बाद बारी-बारी से आठ बार निकासी करते हुए खाते से 4,77,410 रुपये की निकासी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।