जमशेदपुरः नक्शा पास करवा कर ही बानाएं मकान, वरना होगी ये बड़ी कार्रवाई

जमशेदपुरः निगम से पास नक्शा में हेर फेर कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने मंगलवार को औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार जगहों पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई। नगर निगम कभी भी ये सारे अवैध मकान को तोड़ने को बोल सकती है। पूरे इलाके मे अभी भी जाँच का अभियान जारी है।
इससे सिटी मैनेजर के नेत़त्व में चार निर्माणाधीन भवनों से बिजली पानी कनेक्शन काटी गई है। जेएनएसी के अनुसार नक्शा विचलन कर अवैध रुप से भवन बनाने वालों के खिलाफ जुर्माना का प्रावधान है। अभी नोटिस दिया गया है समय से उचित जवाब नहीं मिलने से नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।यदि आपने भी अपने घर का नक्शा पास नहीं कराया है तो आपके उपर भी नगर निगम कारवाई कर सकता है।
पहले दी जा चुकी है नोटिस
जानकारी के अनुसार, कदमा के धातकीडीह एवं रानीकुदर समेत गोलमुरी में टुइलाडुंगरी स्थित दो निर्माणाधीन भवनों का बिजली पानी कनेक्शन काटे गए हैं। अभियान में जुस्को इलेक्ट्रिक एंड वाटर विभाग के अधिकारियों के अलावा जमशेदपुर अक्षेस अभियान दल के सदस्यों ने भाग लिया। सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया अक्षेस के विभिन्न क्षेत्रों में नक्शा के विरुद्ध भवन निर्माण करने वाले अन्य कई ऐसे लोगों को पहले से नोटिस दिया गया है, जहां जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई थी।
नक्शा पास न कराने पर पांच को जारी किया नोटिस
मानगो नगर निगम क्षेत्र में भवन का नक्शा पास नहीं कराने वालों के खिलाफ जांच अभियान जारी है। इससे मंगलवार को सिटी मैनेजर जितेन्द्र कुमार पांच ऐसे लोगों को काम बंद करने की नोअसि दी है, जो नक्शा पास कराए बगेर मकान बनवा रहे थे। जानकारी के अनुसार मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के निवासियों को अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस देने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। दरअसल नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच के लिए टीम बनी है। इससे सिटी मैनेजर व निर्माण कार्य रुकवाने के साथ नोटिस देकर जवाब मांगते हैं। उचित दस्तावेज नहीं दिखाने पर कई मकान मालिकों के खिलाफ पहले मानगो नगर निगम ने कार्रवाई की है।