राजपुरा कोलियरी के बंद खादान में नहाने गया जमशेद गहरे पानी मे डूबा, परिजनों का रो-रो के बुरा हाल

मनोज कुमार सिंह ब्यूरो चीफ

शिवलीबाड़ी रहमत नगर निवासी आठवीं का छात्र जमशेद आलम ईसीएल मुगमा क्षेत्र के बंद राजपुरा कोलियरी खदान में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना दोपहर ढाई बजे की है। जमशेद के साथ नहाने गये दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना की सूचना पाकर मुखिया मो सनोव्वर के नेतृत्व में परिजनों के साथ लोग मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन में जुट गये। शाम सात बजे तक उसे खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका था। वह रहमतनगर स्थित नाना के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। मौके पर कुमारधुबी पुलिस, सीओ एवं बीडीओ पहुंचे व उसकी उसकी खोजबीन के प्रयास में लग गये हैं। उसके माता पिता डिसरगढ़ (पश्चिम बंगाल) में रहते हैं। वह अपने माता पिता का एकलौता पुत्र है।

सूचना पाकर उसकी मां शिवलीबाड़ी रहमतनगर पहुंच गयी है। उसकी मां, नाना व नानी का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अमृता कुमारी व बीडीओ विनोद कर्मकार ने कहा कि सुबह तक यदि जमशेद को खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका तो स्थानीय गोताखोरों को बुलाया जायेगा। जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जायेगा। स्थानीय प्रशासन जमशेद को ढूंढ निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!