JHARKHAND

आईपीएस अधिकारी आर रामकुमार बने लोहरदगा के 31 वें पुलिस अधीक्षक

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के 31 वें पुलिस अधीक्षक के रूप में आर रामकुमार ने बुधवार की दोपहर पदभार ग्रहण कर लिया। आर रामकुमार 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वे इससे पूर्व सिटी एसपी धनबाद के पद पर थे । मौके पर निवर्तमान एसपी प्रियंका मीना से नए एसपी आर रामकुमार ने जिले के भौगोलिक, आपराधिक व नक्सली गतिविधियो की जानकारी लिया। अति उग्रवाद प्रभावित जोबांग, बगड़ू, सेरेंगदाग थाना व पेशरार क्षेत्र की स्थिति व सुरक्षा की रणनीति को जाना। जिले की अपराधिक व उग्रवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के कार्यो की जानकारी लिया।

लोहरदगा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी कार्यो की भी जानकारी लिया। इस दौरान पत्रकारो से औपचारिक बात करते हुए पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा संचालित पूर्व के सकारात्मक कार्य को गति देकर और बेहतर ढ़ंग से संचालित किया जाएगा। अपराध व उग्रवाद अभियान की त्रुटियो को चिन्हित कर उसे दूर किया जाएगा। लोहरदगा जिले को भयमुक्त बनाकर विकास को गति देने में पुलिस भागीदारी निभाएगी। कहा कि नक्सलवाद का खात्मा, महिला सुरक्षा व नागरिक सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!