हेमंत सोरेन ने की कांग्रेस की राज्यसभा सीट कंफर्म सोनिया गांधी को दी बड़ी राहत

झारखंड मे राज्यसभा सीट को लेकर बहुत दिन से सियासी हलचल तेज थी। लेकिन अब उनके लिए एक बड़ी राहत की बात सामने आई है। कांग्रेस को राज्यसभा सीट देने पर हेमंत सोरेन राजी हो गए हैं।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को राज्यसभा सीट देने पर सकारात्मक रुख दिखाया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के क्रम में राज्य के वर्तमान हालात और राज्यसभा चुनावों में राजनीतिक स्थिति पर करीब एक घंटे तक चर्चा की। कांग्रेस की राज्य से राज्यसभा सीट की मांग पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। झामुमो और कांग्रेस एक साथ मिलकर रविवार को उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।