शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

प्रखंड के निचली जमुआरी में नवनिर्मित भगवती देवी दुर्गा मंदिर का उद्घाटन सह दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 26 मई को बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली जिसमे 1051 महिलाओं व बालिकाओं ने कलश लिया. इसके साथ ही 3 जून तक चलने वाला नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया. कलश जल यात्रा गुरुवार को सुबह मंदिर प्रांगण से निकलकर उपरैली जमुआरी मंगुरा महाबीर स्थान , , , करियातपुर मोक्तामा गांव होते हुए फुरुका कटिया गोसाई नदी पहुंची जहां यज्ञाचार्य तुलेश्वर पांडेय, उपाचार्य उदय पांडेय समेत अन्य ब्राह्मणों ने गंगा पूजन उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया. वहां से सैकड़ों महिला व कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर यज्ञ मंडप में प्रवेश किया. इस दौरान जय जय कारा से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. कड़ी धूप को देखते हुए
झारखंड जागरण
मुखिया प्रत्याशी मीना देवी के द्वारा प्रमोद कसेरा फुरुका सिमाना पर एवं उपरैली जमुआरी के युवकों के द्वारा जमुआरी चौक पर शरबत की व्यवस्था कराया गया था. कलश जल यात्रा में भाजपा नेता सुनील उर्फ शिवप्रसाद मेहता, सावित्री देवी, मीना देवी, मनोज मेहता, पुजारी विक्की भारती, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बालेश्वर मेहता, यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष राम लखन मेहता, रामशरण शर्मा, अनुज मेहता, प्रदीप मेहता रंजीत मेहता, सुरेश पांडेय, विजय गिरी, भीम गिरी, मेघनाथ यादव, किशोरी महतो, छोटन मेहता धनेश्वर सोनी, गौतम कुमार ,
रोहित रजक, द्वारिका मेहता अरुण पांडेय , गिरधारी पांडेय तुलेश्वर ठाकुर, महेश रजक, बनवारी खीरू ठाकुर, भीखो रजक, केदार महतो, नेमचंद महतो, राजेंद्र गिरी नेमन रजक , श्रवण रजक, विक्की रजक, संजय शर्मा, तुलेश्वर ठाकुर, नारायण ठाकुर अवधेश शर्मा, बबली महतो, चिंतामन महतो, प्रमोद गिरी, रवि गिरी, विका byस भारती, छत्रु यादव मेघु यादव, मनोहर यादव, वैजंती मसोमत, रीता देवी, उषा देवी रगिया, देवी समेत दर्जनों गांव के हजारों महिला पुरुष शामिल हुए।