मलाइका अरोड़ा के ग्लैमरस मूव्स ने किया, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड- बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री में अपनी फिट एंड हॉट फिगर के लिए काफी फेमस हैं। वह न सिर्फ अच्छा डांस करती हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवानें हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिट हीरोइनों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फिटनेस और डांस वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मलाइका के पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं और उनकी खूब तारीफ करते हैं। अभी हाल ही में मलाइका ने अपना एक जबरदस्त डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने हॉट मूव्ज लोगों को दिखाएं हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो के लिए उनकी आलोचना भी की है।
मलाइका का हॉट डांस
मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह पहले बाथरोब पहने हुए डांस स्टेप्स करती हैं और फिर अचानक वह स्टाइलिश वाइट कलर की शिमरी ड्रेस में डांस करती हुई नजर आती हैं। मलाइका ने अपनी वाइट ड्रेस के साथ वाइट ज्वैलरी भी कैरी की है। वहीं मलाइका रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
यूजर्स ने कह दी ऐसी बात
मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनका मजा उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। एक फैन ने उनके इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आपके एक एक स्टेप्स कमाल के हैं। तो वहीं एक फैन ने लिखा है- आपसे सुंदर और कोई नहीं है।