LIFESTYLE

इन 5 चीजों से छूमंतर हो जाएंगे पिंपल्स, जानें क्या

चाहे लड़का हो लड़की, हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ दिखे और उस पर कोई कील-मुंहासे ना हों, लेकिन अनियमित खान-पान और जीवनशैली की वजह से आजकल ज्यादातर युवा कील-मुंहासों यानि पिंपल्स की समस्या से ग्रस्त हैं।

मुंहासों को दूर करने के लिए युवा डॉक्टरी परामर्श का सहारा तो लेते ही हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसे तरीके अपना लेते हैं जिनसे बाद में उन्हें बहुत पछताना पड़ता है…और मुंहासों से छुटकारा ? वो फिर भी नहीं मिलता।

पिंपल्स के घरेलू इलाज के तरीके

1. नींबू के टुकड़े लें और उन्हें चेहरे पर घिसें। थोड़ी देर सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से सूखने दें। रोजाना ऐसा करें, राहत मिलेगी।

2. जायफल को कच्चे दूध में घिसें और फिर उस लेप को चेहरे पर लगा लें। कम से कम 2 घंटे ऐसे ही चेहरे पर रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें, कुछ दिनों बाद ही चेहरे पर मुंहासे कम होने लगेंगे और निखार भी आएगा।

3. नीम की पत्तियों को पीसकर उसका जूस चेहरे पर लगाने से भी कील-मुंहासों में राहत मिलती है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीस लें और फिर चेहरे पर लगाने के बाद कुछ देर ऐसे ही रहने दें। करीब 1 या 2 घंटे बाद चेहरा धो दें। कुछ वक्त तक रोजाना ऐसा करने से पिंपल्स दूर हो जाएंगे। सिर्फ पिंपल ही नहीं, चेहरे से हर तरह के दाग-धब्बे दूर होंगे।

4. जीरा सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि मुंहासों को भी ठीक करने के लिए ये काम आता है। एक या दो चम्मॉच जीरा लें और उसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे या एक घंटे बाद चेहरा साफ पानी से धो दें। इस उपाय से भी मुंहासे ठीक हो जाएंगे।

5. लहसुन में बहुत गुण हैं। यह सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि मोटापे और शरीर की चर्बी को भी कम करने में लहसुन काफी लाभदायक है। इसके अलावा लहसुन चेहरे के मुंहासों को भी ठीक करता है। इसके लिए लहसुन की 3-4 कलियां लें और उसमें 2-3 लौंग घिसकर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो दें। इससे मुंहासे काफी हद तक ठीक हो जाएंगे

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!