गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र में एक्साइज का छापा
रिपोर्टर_बजरंगी महतो

गिरिडीह | बुधवार को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग का छापा पड़ा। छापेमारी अभियान गिरिडीह उत्पाद अधिक्षक सुधीर कुमार के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक बिनोद कुमार सिंह की अगुआई में टीम गठित कर अकदोनी और चिलगा गांव में छापा मारा जहां से एक क्विंटल जावा महुआ और कई लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान महुआ शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त किया गया और शराब बनाने के यंत्र को जप्त किया गया। छापेमारी अभियान के वारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उत्पाद निरिक्षक बी के सिंह ने कहा कि गिरिडीह में किसी भी कीमत पर अवैध शराब बिक्री और निर्माण को फलने फूलने नही दिया जाएगा। छापेमारि आभियान लगातार चलाई जाएगी। छापेमारी अभियान के दौरान शराब के तीन अवैध धंधेबाज को गिरफतार कर चालान जमा करवा कर और कई भागने में कामयाब रहे जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आज के इस आभियान में जिला पुलिस बल जवान और गृह रक्षा वाहिनी जवान शामिल थे।