दुमकाः बारात जा रही बस पलटी, कई लोग हुए जख्मी

दुमका | दुमका प्रखंड के मुड़ाबहाल पुल के पास बारातियों से भरी बस पलटी गई है। इस घटना में कई बाराती बुरी तरह से जख्मी हो गए है। यह घटना गुरुवार को देर रात करीब 9.45 बजे हुई है।घटना होने पर आसपास के लोग तुरंत जुट गए और घायलों को 108 नम्बर की एम्बुलेंस को बुलाकर इलाज के लिए दुमका भेज दिया। बताया जाता है कि दुमका से बारातियों से भरी बस मुड़ाबहाल की ओर जा रही थी। इस दौरान मुड़ाबहाल पुल के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बीच रोड में ही वाहन पलट गई।

वाहन दुर्घटना होने के साथ ही आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत जुट गए और सभी लोगों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दे दी गई है,पर काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोग मदद करने के लिए तत्पर दिखे। अंधेरा रहने के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हुई।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!